{"_id":"5aaeb2f14f1c1bbf758b61d1","slug":"161521398513-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य रोका
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पीथा गांव मेें रविवार को ग्रामीणों ने रेलवे की ओर से बनवाए जा रहे विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी काश्त की भूमि पर सब स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसलिए काम नहीं होने देंगे। रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर काम शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
सुबह करीब दस बजे रेलवे के एक ठेकेदार ने विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कराया। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण निर्माणस्थल पर पहुंच कर काम बंद करा दिया। ठेकेदार ने काम बंद होने की सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन सब स्टेशन पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि वे लोग रेलवे की भूमि में सब स्टेशन का निर्माण कार्य करा रहे है। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे प्रशासन जबरदस्ती काश्तकारों की भूमि पर विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया था। काम बंद कराने में राम जियावन मिश्र, अर्जून प्रसाद, ह्दय नारायण, प्रमोद, विनोद, अवधेश, श्रीप्रकाश, गिरीश चंद्र, मनोज कुमार, उमाकांत, कमलेश मिश्रा, राजू मिश्रा समेत दर्जनों किसान शामिल रहे।