फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सास समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सास समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Mar 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
सास समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। पिछले माह लोहरा गांव में संदिग्ध हाल मेें सुशीला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर बुधवार को मृतका की मां कांति देवी की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव निवासी वादिनी का कहना है कि उसने अपनी बेटी सुशीला की शादी लोहरा गांव निवासी जवाहिर गुप्ता के साथ की थी। आठ फरवरी की सुबह करीब नौ बजे उसकी बेटी को को सास समेत तीन लोगों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। सुशीला को बचाने की चक्कर में उसका पति झुलस गया। दस फरवरी को बीएचयू वाराणसी में उपचार के दौरान सुशीला की मौत हो गई। बीएचयू मेें पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उन लोगों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी सास लाची, बबलू और विमला के खिलाफ मुकदमा संबंधित धारा में दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed