{"_id":"5a4128ce4f1c1b96368b6a7c","slug":"161514219726-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत न होने से सिंचाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत न होने से सिंचाई प्रभावित
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के चौना ग्राम पंचायत में स्थित केरवा बस्ती के क्षतिग्रस्त आदर्श तालाब की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। इससे किसानों को सिंचाई समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसानों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
चौना गांव के कोरवा बस्ती मे वर्ष 2011-12 मे आदर्श तालाब का निर्माण क्षेत्र पंचायत कोटे से हुआ था। इसकी अनुमानित लागत करीब 25 लाख रुपये थी। तालाब निर्माण के दौरान से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे और ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई थी। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के विदा, रामवृक्ष, लल्लू, धनपत, शीतल ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।