{"_id":"5a36c5294f1c1b74698c25f5","slug":"161513538857-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जनसम्पर्क पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जनसम्पर्क पुरस्कार
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर ।
भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जनसम्पर्क पुरस्कारों से नवाजा गया है। देश में पीआर प्रोफेसनल्स यानि जनसम्पर्क पेशेवरों की सबसे बड़ी संस्था पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) ने कंपनी ने पुरस्कार प्रदान किया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शुक्रवार को पीआरएसआई के 39 वें अखिल भारतीय जनसम्पर्क सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में एनसीएल के जनसम्पर्क अधिकारी सीरज कुमार सिंह एवं सोशल मीडिया की नोडल ऑफिसर पूर्वी श्रीवास्तव ने एनसीएल की ओर से आंध्र प्रदेश के शिक्षामंत्री गंटा श्रीनिवास राव के हाथों ये पुरस्कार प्राप्त किया। जनसम्पर्क कार्यों एवं ब्रांडिंग में सोशल मीडिया के इस्तेमाल की श्रेणी में एनसीएल को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इस श्रेणी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली को द्वितीय पुरस्कार मिला। एनसीएल को दूसरा पुरस्कार डिजिटल मीडिया बेस्ट यूज ऑफ सोशल मीडिया इन कैंपेन की श्रेणी में मिला है। जिसमें एनसीएल को द्वितीय पुरस्कार एवं एनआरएल को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।एनसीएल को मिले पुरस्कारों के लिए कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रंबध निदेशक (सीएमडी) बीआर रेड्डी एवं निदेशक मंडल ने कंपनी की टीम को हार्दिक बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि यह टीम आगे भी इसी जज्बे से कार्य करते हुए कंपनी के ब्रांड इमेज को नई ऊंचाइयां दिलाती रहेगी। गौरतलब है कि एमर्जिंग इंडिया स्मार्ट सिटीज व स्मार्ट कम्यूनिकेशन की थीम पर आयोजित पीआरएसआई के 39वें अखिल भारतीय जनसम्पर्क सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में एनसीएल की निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थीं। पीआरएसआई के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश की नामचीन सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियों, संस्थाओं एवं संगठनों के तीन सौ से भी अधिक जनसम्पर्क पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन को देश के जनसम्पर्क पेशेवरों का महाकुंभ भी कहा जाता है।
विज्ञापन