फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के 93 प्रत्याशी ठोक रहे ताल

चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के 93 प्रत्याशी ठोक रहे ताल

Thu, 09 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के 93 प्रत्याशी ठोक रहे ताल
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए किए गए नामांकन दाखिले की वापसी गुरुवार को राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में हुई। जिले की एकमात्र रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों घोरावल, चुर्क-गुर्मा, चोपन, दुद्धी, ओबरा, रेणुकूट एवं पिपरी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले 99 लोगों में से छह प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। वहीं सभासद के लिए भरे गए 615 नामांकन पत्रों में से 11 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए 93 और सदस्य के लिए 604 प्रत्याशी ताल ठोक रहे है।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे से नामाकंन स्थलों पर निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में नामांकन पत्रों के वापस किए जाने की कार्रवाई शुरू हुई। राबर्ट्सगंज तहसील में अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशी डटे रहे। नगर पालिका राबर्ट्सगंज केे निर्वाचन अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र जायसवाल, कांग्रेस के जगदीश मिश्रा, बसपा प्रत्याशी विमलेश सिंह पटेल, सपा से हिदायत उल्ला खां, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार, निर्दल उम्मीदवार विजय जैन, मृत्युंजय तिवारी समेत 13 उम्मीदवार है। वार्ड नंबर से 13 की सदस्य पद की उम्मीदवार इंद्रावती, वार्ड नंबर 18 से नंद कुमार सोनी और वार्ड 21 से दिब्य ज्योति ने नामांकन वापस ले लिया है। चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्रर राममिलन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से किसी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया है। चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, इनमेें से निर्दल प्रत्याशी फरीदा बेगम, अकबर अली ने नामाकंन पत्र वापस ले लिया। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें निर्दल प्रत्याशी विश्वामित्र ने पर्चा वापस ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर सदर एसडीएम विशाल यादव, तहसीलदार नंदलाल सिंह, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, कोतवाल राजीव मिश्रा नामांकन स्थलों पर भ्रमण कर जायजा लेते रहे। दुद्धी: नगर पंचायत दुद्धी के रिटर्निंग आफिसर सत्यप्रिय ने बताया कि अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता कमल ने दो सेट में पर्चा वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सभासद के आरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्ड दो की से रामदास चौरसिया, वार्ड दस से कलावती ने नामांकन को वापस लिया। पिपरी: नगर पंचायत क े आरओ हेमंत वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार है। सभासद के आरओ टीडी यादव ने बताया कि वार्ड दो से राधेश्याम रवानी, वार्ड 11 से पार्वती, वार्ड 12 से मनोज कुमार गुप्ता ने अपना नामांकन वापस लिया । रेनुकूट: के आरओ आरवीएस यादव ने बताया कि निशा सिंह और ममता सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। सभासद के आरओ एनबी सिंह ने बताया कि वार्ड चार से वेद प्रकाश, निर्मल नामांकन वापस ले लिया। घोरावल: अध्यक्ष पद के निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार कैसर ने बताया कि घोरावल नपं के अध्यक्ष पद के किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। सभासद पद के निर्वाचन अधिकारी डॉ. जय सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर दो से बसपा के उम्मीदवार शशांक शेखर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अध्यक्ष पद के लिए 10 और सभासद पद के लिए कुल 46 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed