{"_id":"59fcb5584f1c1b8d698b9408","slug":"161509733720-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स बीएड की डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स बीएड की डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की होगी जांच
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर जल्द ही शिकंजा कसेगा। लखनऊ में एसआईंटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) के खुलासे के बाद सरकार ने प्रदेश में ऐसे 4570 शिक्षकों की सूची तैयार की है, जिनकी डिग्री शक के दायरे में है। प्रदेश के सभी एडी बेसिक और बीएसए को सूची भेजी गई है। बीएसए ने इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी है।
बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षकों की नौकरी करने वालों की जांच तेज हो गई है। इस डिग्री पर 2004 के बाद शिक्षक बने लोगों के प्रमाण पत्रों की जांच नए सिरे से शुरू होगी। जिले में इसको लेकर खासी गरमाहट है। शासन से प्रदेश भर से 4570 शिक्षकों की सूची मिलने के बाद शिक्षा विभाग जिले में तैनाती पाने वाले ऐसे शिक्षकों की तलाश शुरू करा दिया है। दो दिन पूर्व बीएसए ने जनपद के आठों ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची भेजकर रिपोर्ट मांगी है। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने बताया कि बीईओ से रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसे शिक्षकों का मूल प्रमाण पत्र जमा करा लिया जाएगा। बताया कि कि फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की संख्या कितनी है यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। बीएसए ने यह भी बताया है कि ऐसे शिक्षकों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।