फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक और टेलर के चपेट में आने से तीन की मौत

ट्रक और टेलर के चपेट में आने से तीन की मौत

Sun, 25 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और टेलर के चपेट में आने से तीन की मौत
सोनभद्र (शक्तिनगर/सिंगरौली)। शनिवार रात शक्तिनगर व सिंगरौली में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी है।
विज्ञापन

सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान बाजार के पास घटना रात साढ़े 12 बजे के करीब उस वक्त हुई जब सखौहा गांव के कुछ रहवासी हरिकीर्तन के बाद अपने गांव पैदल वापस जा रहे थे। बताते हैं कि सड़क किनारे जा रहे चार लोगों के ऊपर कोयला लदा ट्रक टेलर पलट गया। हादसे में श्याम प्रजापति (55) विखुलाल (50) की घटना स्थल पर मौत हो गई। दोनों सखौहा गांव के रहने वाले हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सखौहा के ही रहने वाले जुगलाल प्रजापति (50) और घुन्नू प्रजापति (55) को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर किसी तरह जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी घटना शक्तिनगर के बस अड्डा तिराहे के पास रात करीब 11 बजे हुई। बताते हैं कि फरियाद अली (35) निवासी बिल्ली ओबरा एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना के आवासीय क्षेत्र में स्थित एक टेलरिंग शाप में सिलाई का काम करता था। शनिवार रात किसी कार्य से बस स्टैंड आया था इसी बीच किसी बड़े वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed