फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   16 cattle being taken for slaughter were made free

वध के लिए ले जाए जा रहे 16 मवेशियों को कराया मुक्त

Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
16 cattle being taken for slaughter were made free
शाहगंज। टेटी माइनर के समीप बृहस्पतिवार की भोर में घेराबंदी कर पुलिस ने दो पिकअप पर लदे 16 मवेशियों को बरामद किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मवेशियों को गौशाला घोरावल में रखवाने के साथ ही वाहनों को सीज कर दिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के निर्देश पर गौ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शाहगंज थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी। बृहस्पतिवार की भोर में करीब चार बजे मुखबिर के जरिये शाहगंज थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल को सूचना मिली कि घोरावल की तरफ से दो पिकअप में मवेशियों को भरकर शाहगंज के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। टेटी माइनर के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष और शाहगंज कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष सिंह ने चेकिंग शुरू कर दी। उसी वक्त घोरावल की तरफ से दो पिकअप आती दिखी। हालांकि चेकिंग स्थल के कुछ दूर पहले ही फोर्स को देखते ही तस्कर वाहनों को छोड़ कर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक भी हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस मवेशियों से लदे वाहनों को थाने ले आई। इस संबंध में घोरावल सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि 16 मवेशियों को मुक्त कराते हुए उन्हें गौशाला में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed