फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   157 candidates got appointment letter in employment fair

Sonebhadra News: रोजगार मेला में 157 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 14 Feb 2024 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
157 candidates got appointment letter in employment fair
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक परिसर में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में 157 युवाओं का चयन हुआ। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत उक्त रोजगार मेला का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य यजुवेंद्रनाथ ने बताया कि घोरावल ब्लॉक परिसर में खंड स्तरीय रोजगार मेला के दूसरे चरण में 16 निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रोजगार मेला में 290 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें साक्षात्कार के आधार पर 157 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया। सभी अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। बताया कि 16 फरवरी को जुगैल स्थित पंचायत भवन में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक निशांत ओझा, मनीष कुमार, सेवायोजन विभाग से जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षण प्रदाता से सूर्यमणि मिश्रा, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed