फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पटरियों से अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मोहलत

पटरियों से अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मोहलत

Sun, 23 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पटरियों से अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मोहलत

विज्ञापन
रेणुकूट। जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय की अगुवाई में शनिवार की शाम को पैदल मार्च कर मुख्य मार्ग के किनारे सड़क पटरियों पर अवैध कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को दो दिनों के भीतर कब्जा हटाने को कहा गया।
सीओ ने चेतावनी देते हुए सोमवार तक का मोहलत दिया। सीओ पुलिस के साथ नगर की सड़कों पर उतरे तो पटरियों पर दुकान लगाए ठेला खोमचा, सब्जी वालों में हड़कंप मच गया। बस स्टैंड से लेकर शिवापार्क तक मुख्यमार्ग के दोनों तरफ सब्जी ठेला लगाने वालों को पटरी पर दुकानदारी करने के लिए मना किया। मुख्य मार्ग पर आबाद दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क पर बने सीढ़ी, बारजा, टिन शेड को सोमवार तक हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर को अतिक्रमण मुक्त करने में प्रशासन का सहयोग दें। नालियों तक अतिक्रमण न करें न ही होने दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की जमीन व सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जे को हटा दिया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को दो दिन का मोहलत दिया गया है। कार्रवाई से पूर्व शनिवार व रविवार को अभियान चलाकर कब्जा हटाने का अपील किया गया। इसे लेकर रेणुकूट नगर पंचायत तीन बार मुनादी करा चुका है। नगर पंचायत के ईओ प्रद्युम्न कुमार कहा कि अतिक्रमण नगर की बड़ी समस्या है जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। प्रशासन के सहयोग से लोगों से अतिक्रमण हटाने का अपील किया जा रहा है। मुख्य बाजार व वार्डों में मुनादी कराकर कब्जा हटाने का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed