फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चें किए जाएंगे नामांकित

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चें किए जाएंगे नामांकित

Wed, 19 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चें किए जाएंगे नामांकित

विज्ञापन
सोनभद्र। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग को परिषदीय स्कूलों में अध्यनरत बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने का फरमान जारी किया है। अबकी बार 25 जून को स्कूल खुल जाएंगे। एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान प्रारंभ होगा। स्कूल न जाने वाले 6-14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे नामांकित किए जाएंगे। हर वर्ष स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की अध्यक्षता में बच्चों के अभिभावकों की दो बार मीटिंग होगी। बच्चों के लिए पठन-पाठन के अनुरूप वातावरण का सृजन होगा।
बताते चलें कि योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के शिक्षा के प्रति गंभीर है। 25 जून से 27 जून के मध्य समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक अधिकारी की ओर से प्रधानाध्यपकों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सत्र अंतर्गत संचालित की जाने वाले गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्यवन समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाएगा। एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान चलाकर 6-14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चों को नामांकित करने के साथ ही बस्तियों/मजरों के आउट ऑफ बच्चों का शत प्रतिशत विद्यालयों में नामाकंन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखानाथ पटेल ने कहा कि प्रत्येक प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि उनके विद्यालय से सेवित मजरों/बस्तियों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी 6-14 आयु वर्ग का बालक/बालिका बिना नामाकंन का न हो। समस्त प्रधानाध्यापक, स.अ. यह सुनिश्ति कर ले कि बालिकाओं का उत्पीडन न हो। समस्त विद्यालयों में यथासंभव फलदार पौधरोपण किया जाएगा। 27 जून तक सभी स्कूलों के परिसर, किचन आदि की सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन अनिवार्य रूप से समयान्तर्गत सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही कर दी जाएगी। जिसके लिए संबंधित जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed