फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न होने पर रद होगा लाइसेंस

घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न होने पर रद होगा लाइसेंस

Wed, 19 Jun 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न होने पर रद होगा लाइसेंस

विज्ञापन
दुद्धी। घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को अब घर में ही सिलिंडर उपलब्ध हो सकेगा। जुलाई माह से यह व्यवस्था लागू होगी। इसको लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवई शुरू हो गई है। सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं करने पर लाइसेंस रद होगा।

एसडीएम ने चेताया है कि यदि गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं करने पर लाइसेंस रद किय जाएगा। कहा कि डोर-टू-डोर आपूर्ति हर हाल में करनी है। बुधवार को दोपहर में भाजपा नेता मनोज मिश्रा व दिलीप पांडेय ने इस बाबत गैस एजेंसी से होम डिलेवरी न करने की शिकायत एसडीएम दुद्धी केएस पांडेय से की। एसडीएम ने सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं करने की शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक रामलाल यादव को तलब किया। उसके तुरंत बाद गैस एजेंसी के स्वामी और वितरक को तलब किया। उन्होंने गैस एजेंसी के स्वामी से पूछा कि होम डिलेवरी का पैसा लेने के बाद भी होम डिलेवरी उपभोक्ताओं को क्यों नही दिया जा रहा है। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक और एजेंसी स्वामी को कड़ी फटकार लगाई तो गैस एजेंसी स्वामी ने जुलाई से उपभोक्ताओं के घरों तक गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने का वादा किया। एसडीएम ने गैस एजेंसी स्वामी को अंतिम बार चेतावनी दी कि माह जुलाई से उपभोक्ताओं के घरों तक होम डिलेवरी नही हुई तो लाइसेंस रद करने की कार्रवाई और उपभोक्ताओं से पैसा लेकर होम डिलेवरी नहीं करने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed