{"_id":"5cf8039fbdec2207594b275e","slug":"155975772115-sonbhadra-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य न करने वाले सफाईकर्मी होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य न करने वाले सफाईकर्मी होंगे बर्खास्त
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज और सात नगर पंचायतों में जगह-जगह कूड़ों के लगे ढेर स्वच्छ भारत मिशन अभियान की पोल खोल रहे हैं। बगैर काम किए कई सफाईकर्मी पगार ले रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने सभी ईओ से काम न करने वाले कर्मियों की सूची तलब की है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को निलंबित करते हुए उन्हें बर्खास्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई होती है। बावजूद इसके दीप नगर तालाब, राम सरोवर, नई बस्ती, ब्रम्हनगर, विकास नगर, न्यू कालोनी, ओवरब्रिज के नीचे समेत अन्य स्थानों पर कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। कूड़ों से निकलने वाले दुर्गंध से आसपास के लोगों और राहगीरों का जीना दुश्वार हो जा रहा है। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी के कई वार्डों में गंदगी देखने को मिल रही है। जबकि रहवासी अक्सर संबंधितों से साफ-सफाई न करने की शिकायत करते हैं, फिर भी सफाई नहीं हो रही है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा लगातार चहुंओर साफ-सफाई कराने के लिए फरमान जारी किया जा रहा है। लेकिन कई सफाईकर्मी नाममात्र की ड्यूटी कर हर माह पगार ले रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने काम न करने वाले कर्मियों की सूची तैयार कराना शुरू कर दिया है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से काम करने में रुचि न लेने वाले सफाई कर्मियों की सूची मांगी गई है। कहा कि लापरवाह कर्मियों को निलंबित करते हुए उनकी सेवा समाप्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।