{"_id":"5cf6b05bbdec2207675a0557","slug":"15596708709-sonbhadra-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ गांवों में लगाएं स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ गांवों में लगाएं स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को अनपरा अतिथि गृह में सामाजिक नैगमिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों व स्वास्थ्य शिविरों के कार्यों की समीक्षा की। यहां डीएम ने कहा कि एनजीटी के निर्देश के अनुसार औद्योगिक इकाइयां विशेषज्ञ डॉक्टरों के टीम के साथ जन स्वास्थ्य शिविर क्षेत्रों में लगाएं। इसमें जन स्वास्थ्य, शिक्षा व सुपोषण पर विशेष ध्यान दें। एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन न करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों को आवंटित कार्य व औद्योगिक इकाइया समयबद्ध तरीके से पूरा करें। शहरी इलाके के स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाए। औद्योगिक इकाइयां हर हाल में पर्यावरण संरक्षण के मानकों को पूरा करें। डीएम ने जिले में स्थापित औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधियों से कहा कि सीएसआर मद से मिलने वाली धनराशि का उपयोग करते हुए लोगों के भलाई के लिए कार्य किये जाएं। स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, आत्म निर्भर बनाने के लिए रोजगार मुहैया कराना, स्मार्ट क्लासेज के पैटर्न पर विद्यालयों को संचालित करने पर बल दिया और कहा कि अपने-अपने निर्धारित मद से जिले के उत्थान के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेरोजगारों को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए कार्य योजना तैयार करके उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाय। मानक के अनुरूप निर्धारित किए गए कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही पारदर्शिता का भी ध्यान रखा जाय। बैठक में एसपी सलमान ताज पाटिल, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एसडीएम दुद्धी कृपा शंकर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
अनपरा। एनजीटी की बैठक सात जून को प्रयागराज में होगी। इसमें जिले के औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि पूरे डाटा के साथ उपस्थित रहें। यह निर्देश डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अनपरा अतिथि गृह में मंगलवार को हुई बैठक में परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को दिया।
विज्ञापन
बैठक में औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण, सड़क मार्ग से कोयला परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था, परियोजना की जमीनों पर हुए अतिक्रमण व प्रत्येक परियोजना को 1500 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने चेताया कि रिहंद जलाशय में राख किसी हालत में नही जाना चाहिए। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि घटना होने पर परियोजना प्रबंधन प्राथमिकी दर्ज कराने में रूचि नहीं दिखाते हैं, जिसके नाते अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कोयला, कबाड़, डीजल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। परियोजना के कारगर कदम न उठाने से उनके साथ पुलिस की भी बदनामी होती है। परियोजना के अंदर समेत बाहर में भी सीसी टीवी कैमरे लगाये जाएं। सीएसआर के तहत परियोजना यातायात व्यवस्था में भी कार्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाएं नियंत्रित हो सकें। यहां क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राधेश्याम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।