{"_id":"5cf6b04bbdec22070e2bda79","slug":"155967085413-sonbhadra-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड के खिलाफ सड़क पर उतरा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड के खिलाफ सड़क पर उतरा प्रशासन
विज्ञापन
सोनभद्र। चंदौली के डीएम के पत्र लिखने और अमर उजाला में अफसरों की गंभीरता की पोल खुलने के बाद मंगलवार को ओवरलोड के खिलाफ प्रशासनिक मुहिम तेज हो गई है। प्रशासनिक, पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों की टीम ओवरलोड की जांच करने सड़क पर उतरी। इस दौरान ट्रक चालक जहां-तहां ट्रकों को छोड़कर फरार हो गये। इस दौरान टीम ने ओवरलोड में नौ वाहन बंद कर दिये और 46 वाहनों का चालान कर दिया। एआरटीओ के मुताबिक इस कार्रवाई से करीब सात लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी।
ओवरलोड के खिलाफ शासन की सख्ती के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने ओवरलोड वाहनों का संचालन, अवैध खनन और अवैध परिवहन रोकने के लिए टीम गठित कर दिया। मंगलवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह के अगुवाई में राजस्व, परिवहन, पुलिस और खनन विभाग की टीम वाहनों की जांच करने सड़क पर उतरी। एडीएम, एएसपी के अगुवाई में सीओ ओबरा केजी सिंह, ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय, खनन अधिकारी अनंत कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने टीम के साथ टोल प्लाजा लोढ़ी से लेकर चोपन पुल के पास तक वाहनों की सघन जांच की। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अधिकारियों की टीम के जांच करने की सूचना पर ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक सड़क के किनारे जहां-तहां वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान टीम ने ओवरलोड नौ वाहनों को बंद कर दिया और 46 वाहनों का चालन कर दिया। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले में ओवरलोड वाहनों की संयुक्त जांच की जा रही है। इस जांच में नौ ओवरलोड वाहन बंद किये गए हैं। 46 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर हुई कार्रवाई से करीब सात लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि यह जांच अभियान निरंतर चलता रहेगा।
सोनभद्र। प्रशासन की ओर से गठित टीम ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही है। इसके तहत मंगलवार को टीम ने जांच शुरू की तो तमाम ट्रकों के चालक ट्रकों को ट्रकों की पटरियों पर छोड़कर फरार हो गए। इनमें ज्यादातर ट्रकें वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ क्षेत्रों की हैं। हर बार इसी तरह जांच के दौरान इन ट्रकों के चालक वाहन सड़क के किनारे छोड़ देते हैं और फिर पासरों से सेटिंग कर टीम के जाने के बाद रात में ओवरलोड वाहनों को टोल प्लाजा से पार कराकर आसानी से निकल जाते हैं। इस बार भी इसी तरह का जुगाड़ करने की चर्चा हो रही है।