{"_id":"5cf55ec7bdec2207237e3d74","slug":"155958445117-sonbhadra-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार की रात आए आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचाई। बूंदाबांदी के दौरान दुद्धी क्षेत्र के हरपुरा गांव में रात्रि 8 बजे के करीब गिरी बिजली से दो महिलाएं झुलस गईं। धनौरा में बिजली गिरने से रामरती साव के दो बोल और एक एक बछड़े की मौत हो गई। सलखन में टूटकर गिरे बिजली पोल ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घोरावल इलाके में आम का पेड़ गिरने से मकान धराशायी हो गया। इसकी चपेट में आकर दो छोटे बच्चों सहित मां घायल हो गई। नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया। अंधड़ के चलते पूरे जिले में देर तक अफरातफरी का आलम बना रहा। जहां-तहां गिरे पेड़ों से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
राबटर्सगंज और आस-पास के इलाकों में आए बारिश के साथ आई तेज आंधी ने कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया। कहीं पेड़ टूट कर गिर गए। कहीं छप्पर और टिनशेड उड़कर टूट गए। खपरैल के छाजन को भी नुकसान पहुंचा।
दुद्धी: इलाके के हरपुरा गांव में लीलावती देवी (26) पत्नी शंभूनाथ और चंद्रावती देवी (34) पत्नी बंधू यादव रात आठ बजे बारिश के समय गर्मी से राहत के लिए घर से बाहर बैठी हुईं। तभी गिरी बिजली ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगीं। आनन-फानन में परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। इसी तरह पूरे इलाके में बारिश के साथ आया अंधड़ तबाही मचाए रहा। ब्लाक परिसर में बिजली गरने से एक आम का पूरा पेड़ कटकर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि यह पेड़ ब्लॉक मुख्यालय भवन पर नही गिरा। टाउन क्लब मैदान के पास स्थित वन विभाग के डाक बंगले के मुख्य द्वार के गेट पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। इससे गेट क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। कस्बे में रवींद्र जायसवाल के घर के पास डिवहार बाबा गली तिराहे पर लगे चारमुखी एलईडी लाइट का खंभा क्षतिग्रस्त होकर झुक गया। कई के घरों के टिन सेड, छप्पर उखड़ गए। कई की छतों पर रखी पानी टंकी उड़कर दूर चली गई। धनौरा में लकड़ा बांध के समीप बिजली गिरने से रामरती के दो बैल, एक बछड़े की मौत हो गई।
विज्ञापन
सलखन: पूरे सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र में आंधी तूफान जनजीवन अस्तव्यस्त किए रहा। पटवध के बसपटवा टोले में ललित साहनी के घर पर बिजली टूटकर गिर पड़ा। इससे जिससे घर की बड़ेर टुट गई। घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोग सामान निकालकर बरामदे में पड़े हुए हैं। घर पर गिरा बिजली का पोल बिजली विभाग के लोग कब हटाएंगे? यह बताने वाला भी कोई नहीं है।
घोरावल: कोहरथा गांव में रामनाथ कोल के खपरैल के मकान पर आम का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। इससे उनका दो कमरों का घर धराशायी हो गया। घर में मौजूद रामनाथ की पत्नी जगरानी (30), पुत्र योगेश (5) और ओंकार (4 माह) घायल हो गए। प्रधान हनुमान बैसवार ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। इलाके के शिवद्वार, कोहरथा, भरौली, बर कन्हरा, गुरुवल, डोमखरी, केवली, परसौना, घुवास, केवटा, सतौहा, विसुंधरी आदि गांवों में आंधी-तूफान से काफी नुकसान हुआ।