{"_id":"5cf55ebdbdec22070e2bd91b","slug":"15595844413-sonbhadra-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई, गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई, गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार की देर शाम बारिश के साथ आए तेज अंधड़ ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी। कहीं 16 घंटे तक बिजली गुल रही तो कहीं 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। मुख्यालय पर भी इसके चलते घंटों बिजली गुल रही।
राबटर्सगंज में अंधड़ के साथ गुल हुई बिजली दस बजे के बाद आई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी रात में और सोमवार को दिन में रह-रहकर एक से दो घंटे तक बिजली गुल होने से सिलसिला जारी रहा। इससे लोग उमस और गर्मी के चलते पसीने से तरबतर होकर तड़पते रहे।
विंढमगंज: रविवार की रात आंधी के कारण अमवार से विंढमगंज आने वाली 11 हजार वोल्टेज की लाइन कई जगहों पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते जामपानी, परासपानी, छतरपुर, छतवा, धूमा, घिवही, पटेल नगर, मूड़ीसेमर, धरतीडोलवा, सलैयाडीह, हरनाकछार, केवाल, कोलिनडूबा समेत दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। बताया गया कि जामपानी ग्राम पंचायत में अमवार से विंढमगंज आने वाली 11 हजार वोल्टेज लाइन के पांच पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परासमानी में छह पोल, बोम ग्राम में चार खंभे टूटकर गिर गए हैं। मंगलवार सुबह तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
घोरावल: ग्रामीण इलाकों के करीब पचास गांवों में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। राजपुर गांव में पेड़ टूटकर बिजली के खंभे पर गिर पड़ा। इससे घोरावल नगर और संबंधित दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब सोलह घंटे बाद सोमवार को आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके चलते पूरी रात लोग उमस से परेशान रहे। वहीं पानी के लिए उन्हें परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरी रात भर पेट्रोलिंग की गई। राजपुर में खंभे पर पेड़ गिरने से तार टूट गए, इससे आपूर्ति ठप हुई थी। 16 घंटे बाद यहां की आपूर्ति बहाल कर ली गई है। भरौली, बर कन्हरा, डोमखरी समेत लगभग 15 जगहों पर भी विद्युत पोल टूटा है। मरम्मत कार्य जारी है। यहां 24 घंटे में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
बभनी: इलाके के 80 गांवों में रविवार की शाम सात बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप है। बभनी सब स्टेशन से जुड़े सवंरा, असनहर, डूभा, घघरा, घघरी, बरवें, चौना, बैना, कोंगा, मचबंधवा, चकसानी, मुनगाडीह, धनवार, चैनपुर, पोखरा, परसाटोला, इकदीरी, छिपिया, बजिया, आसनडीह, रंदह, गायदह, जोबेदह, झनकपुर, सागसोती, खोतोमहुआ, बभनी्र खैराडीह, सालेनाग, सतबहनी, बरवाटोला, बड़होर, सागोबांध और नधिरा सब स्टेशन से जुड़े राजासरई, नधिरा, सवाकुंड, चपकी, महुअरिया, भलपहरी, महुआदोहर, भंवर, बरवाटोला, जिगनहवा, धरतीडांड़, अरझट, डूमरहर, रंपाकूरर, मगरमांड़, बचरा, बखरिहवा, तेलजर, ठुरूक्की सहित 80 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। गर्मी के चलते जहां घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंच रही महिलाओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। मु. इकबाल, सुनील कुमार, रविशंकर गुप्ता, गयासुद्दीन, अनुज कुमार, उमेशचंद्र पांडेय, सुरेंद्र कुमार, अजीजुद्दीन आदि ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं अवर अभियंता विद्युत महेश कुमार ने बताया कि आंधी तूफान की वजह से बिजली के पोल-तार टूट गए हैं। जगह जगह इंसुलेटर पंचर हो गए हैं। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
दुद्धी: तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ के गिर जाने से बिजली के तार और पोल जगह-जगह टूट गए। इस कारण यहां पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सलखन: आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ और बिजली का पोल गिर जाने से सलखन इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।