फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डिग्री कालेज के धीमी गति से निर्माण पर डीएम नाराज

डिग्री कालेज के धीमी गति से निर्माण पर डीएम नाराज

Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज के धीमी गति से निर्माण पर डीएम नाराज

विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक के पोखरा ग्राम पंचायत के परसा टोला में करीब चार वर्ष से निर्माणाधीन राजकीय मॉडल महाविद्यालय का डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गति धीमी पर नाराजगी जाहिर की। यहां जानकारी हुई कि धन की कमी से निर्माण कार्य प्रभावित है। इस पर उन्होंने धन के लिए शासन से पत्राचार का निर्देश संबंधितों को दिया।
डीएम ने चपकी ग्राम पंचायत में मनरेगा से तालाब के हो रहे निर्माण की जांच की। इसके बाद राजकीय इंटर कालेज चपकी में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड से छात्रावास भवन के हो रहे निर्माण की भी जांच की। फिर पोखरा के परसाटोला में पहुंचकर राजकीय माडल महाविद्यालय के निर्माण का हाल जाना। यहां उन्होंने चार साल से निर्माण होने के बावजूद कार्य अधूरा होने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने निर्माणाधीन कमरों, लैब, कक्षा-कक्ष की जांच की। उन्हें पता चला कि महाविद्यालय भवन का निर्माण नौ करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। जबकि अब तक निर्माण के लिए सिर्फ तीन करोड रूपये ही कार्यदायी संस्था को मिले है। इस पर डीएम ने कहा कि शासन से बजट के लिए पत्राचार किया जाएगा, ताकि जल्द निर्माण कार्य पूर्ण हो सके और महाविद्यालय का लाभ क्षेत्रीय छात्र-छात्राओं को मिल सके। डीएम ने माडल महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के लैब का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी कृपाशंकर पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, शिवनरायण सिंह, सविता जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाविद्यालय के रास्तों की मरम्मत का निर्देश
बभनी। डीएम ने महाविद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए इससे जुड़े मार्गों के मरम्मत का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया है।्रकहा कि कालेज की ओर जाने वाले सभी मार्गों की मरम्मत करा दी जाए ताकि ताकि विद्यालय पर वाहन आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज एक शिक्षक के सहारे
बभनी। राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सविता जायसवाल ने डीएम को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि इंटर कालेज में महज एक ही शिक्षक हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित होता है। डीएम ने उन्हें आश्वास्त किया कि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed