फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   केकराही, पसही विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप

केकराही, पसही विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
केकराही, पसही विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
केकराही। क्षेत्र के भरूहा फीडर की सप्लाई तार टूटने से शनिवार की शाम से बंद है। इस भीषण गर्मी, उमस से उपभोक्ता परेशान हैं। पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था चरमरा गई है। पसही विद्युत उपकेंद्र के भरूहा फीडर से जुड़े बसवां गांव के पास विद्युत तार टूटने से आपूर्ति ठप है। 18 गांवों में बिजली नहीं है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष है।

पसहीं विद्युत उपकेंद्र के भरूहा फीडर से विद्युत तार टूटने की समस्या कोई नई नहीं है। अक्सर यहां तार टूटकर गिरता रहता है जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और उसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। शनिवार की शाम एक बार फिर बसवां गांव के पार विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे भरूहां फीडर के शिवखरी, सिरसिया, पिपरा, बबुराही, खैराही, भदोही, भरूहा, जड़ेरूआ, जुरवट, बहेरा, खैरपुर सहित करीब 18 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। इन गांवों में टैंकर से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। वजह कि यहां लगे सबमर्सिबल भी चलना बंद हो गए हैं। लोग हैंडपंपों पर कतार लगाकर पानी लेने के लिए विवश हो रहे हैं। भीषण गर्मी व उमस से भी पंखे न चलने से उपभोक्ता गर्मी से परेशान हैं। क्षेत्र के उपभोक्ता रामजी मौर्य, मिनहाज अहमद, पन्नालाल, मनोज कुमार, दीपक, सुरेंद्र, मुन्ना, रामदेव यादव, देवनाथ, रविंद्र बहादुर सिंह ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है। उधर फीडर पर तैनात एसएसओ राजेश कुमार ने बताया कि भरूहां फीडर ब्रेक डाउन में है। लाइन मैन को सूचना दी गई है। तार जुटने के बाद ही बिजली की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed