फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू निषेध का दिया संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू निषेध का दिया संदेश

Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू निषेध का दिया संदेश

विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू निषेध का संदेश दिया। इस दौरान तंबाकू का सेवन न करने एवं तंबाकू से होने वाली कैंसर समेत अन्य बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से विश्व में प्रत्येक वर्ष करीब 60 लाख और भारत में नौ लाख लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले करीब 95 प्रतिशत लोगों के मुंह में कैंसर होता है। ध्रुमपान के अलावा खैनी, हुक्का, जर्दा, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट हानिकारक है। कहा कि तंबाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति मानसिक रोगों से पीड़ित हो जाता है डॉ. पीके सिंह, डॉ. एबी प्रसाद, डॉ. दयाशंकर और राजेंद्र ने कहा कि तबाकू का सेवन करने से होने वाली बीमारी लोगों को बर्बाद कर देती है। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को असहनीय दर्द होता है एवं रोगी तड़पड़ता है। धू्रमपान का सेवन करने वाले न केवल अपने जीवन के लिए बल्कि अपने परिवार, समाज के लिए भी कैंसर का खतरा पैदा करता है। डॉ. अनुराग वर्मा, डॉॅ. बलराम सिंह, डॉ. आनंद, आरडी कौशल, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed