{"_id":"5ced75b0bdec220771036596","slug":"15590660809-sonbhadra-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: मॉडयूलर आपरेशन थियेटर का जल्द होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: मॉडयूलर आपरेशन थियेटर का जल्द होगा संचालन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में बने मॉडयूलर आपरेशन थियेटर को जल्द चालू कराने का निर्देश डीएम ने दिया है। करीब एक साल से बनकर तैयार इस ओटी में कुछ काम अधूरे रह गए थे। डीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से निर्माण में कमियों और ओटी न चालू होने की वजहों की रिपोर्ट तलब किया है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली।
जिला अस्पताल के प्रथम तल पर लाखों की लागत से बनकर मॉडयूलर आपरेशन थियेटर कक्ष बनकर तैयार है। लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सका है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सीएमओ की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की, जिसे मॉडयूलर आपरेशन थियेटर चालू क्यों नहीं किया गया, इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे सीएमओ टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर मॉडयूलर आपरेशन थियेटर कक्ष को खुलवा कर वहां की व्यवस्थाओं और जो समस्याएं थी उसकी रिपोर्ट तैयार करवाया। उन्होंने सीएमएस डॉ. पीबी गौतम से ऑपरेशन थियेटर को चालू करने में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछताछ की। सीएमओ डॉ एसपी सिंह ने कहा कि जल्द मॉडयूलर आपरेशन थियेटर शुरू होगा। इसमें अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. पीके सिंह, डॉ. स्नेहा गौतम आदि मौजूद रही।