फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1559 candidates appeared for NEET, 42 skipped it

Sonebhadra News: 1559 अभ्यर्थियों ने दी नीट, 42 ने छोड़ी

Sun, 05 May 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
1559 candidates appeared for NEET, 42 skipped it
जिले के चार केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। चारों केंद्र पर परीक्षा के लिए 1601 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें से 1559 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 42 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेडिकल की पढ़ाई के लिए आयोजित इस परीक्षा में सबसे अधिक 528 अभ्यर्थी सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में पंजीकृत थे। इसमें 518 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सनबीम स्कूल में 504 अभ्यर्थियों में से 14 अनुपस्थित रहे। यहां 490 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 456 मे से 15 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं आरआर पॉलिटेक्निक कॉलेज हिंदुआरी में पंजीकृत 113 अभ्यर्थियों मे से तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से चारों केंद्रों पर मिलाकर कुल 42 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल/डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य अंकुर भाटिया ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्रों पर कुल 1601 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। उधर, परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी बेहतर परिणाम को लेकर खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed