{"_id":"5cec2415bdec220771036408","slug":"155897965415-sonbhadra-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: मधुपुर की टीम ने जमाया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट: मधुपुर की टीम ने जमाया खिताब पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां की तरफ से खेले जा रहे बाबा हरिनारायण ब्रह्मदेव कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता पर मधुपुर की टीम ने कब्जा जमा लिया। रविवार की देर शाम हुए फाइनल मुकाबले में वाराणसी पाली क्लिनिक राबटर्सगंज की टीम को आठ विकेट की करारी शिकस्त दी। मधुपुर के गोलू यादव को मैन आफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
वाराणसी पाली क्लिनिक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 141 रन बनाए। काशी ने 53 और अरूण ने शानदार 61 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मधुपुर की टीम आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। नन्ही ने 28 गेंद पर 69 रन और गोलू ने नाबाद 41 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नन्ही को मैन आफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन को देखते हुए गोलू को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। अविनाश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऋतिक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मनीष को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया। विजेता-उपजेता ट्राफी, नकद इनाम के साथ ही दोनों टीमों के 12-12 खिलाड़ियों और प्रतियोगिता के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले 40 सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी पाली क्लिनिक ने न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां और मधुपुर ने हर-हर महादेव देवरी की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि डा. चंद्रभूषण देव, अवधनारायण देव, कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, कृष्णानंद तिवारी, श्यामा देव, विजयशंकर देव, विजयशंकर तिवारी, सुधाकर शुक्ल, विनय किशोर देव, जयहिंद चौबे, मिथिलेश देव, अमित कुमार पांडेय, अरविंद देव आदि मौजूद रहे।