{"_id":"5cec2148bdec2207073c5eeb","slug":"15589789379-sonbhadra-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूनिट अंत्योदय कार्डधारकों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूनिट अंत्योदय कार्डधारकों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर लगे आचार संहिता समाप्त होते ही जिला प्रशासन ने गरीबों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के पेंच कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने डीएसओ को अपने कार्यालय तलब कर उन्हें सिंगल यूनिट अन्त्योदय राशनकार्डो के सत्यापन कराने का कड़ा निर्देश दिया। छलपूर्वक राशनकार्ड बनवाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बताते चले कि जनपद में अन्त्योंदय कार्डधारकों को बिना यूनिट पर ध्यान दिए प्रतिमाह 35 किग्रा खाद्यान्न सस्ते दर पर दिया जाता है। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा अनाज दिया जाता है। अनेक मामलों मे एक परिवार में रहते हुए भी ज्यादा अनाज प्राप्त करने के लोभवश वृद्ध माता या पिता का सिंगल यूनिट का अन्त्योदय कार्ड और शेष परिवार के लिए पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड जारी कराए गए है। यह मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने सिंगल यूनिट के अंत्योदय कार्डधारकों को सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 9938 सिंगल यूनिट अन्त्योदय राशनकार्ड है। इनमें घोरावल ब्लॉक में 1369 राशनकार्ड, चोपन में 1669, राबट्र्सगंज में 1493,चतरा में 736, नगवां नें 1381, म्योरपुर में 1576, दुद्धी में 916, बभनी में 646 एवं नगर पंचायत चोपन में 8, चुर्क में 19, दुद्धी में 20, घोरावल में 4, ओबरा में 30, पिपरी में 8, रेनूकुट में 14 तथा नगर पालिका राबट्र्सगंज में 51 राशन कार्डधारक है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि सत्यापन के दौरान छलपूर्वक राशनकार्ड जारी कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सत्यापनकर्ता दोषी कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।