{"_id":"5cec213fbdec220717716982","slug":"155897892712-sonbhadra-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही दवा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में अधिकांश रोगों की दवाएं नहीं हैं। मरीजों को उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारी की दवा भी बाहर से लेनी पड़ रही है। जबकि सीएमएस का दावा है कि सभी रोगों की दवाएं पर्याप्त मात्रा मेें उपलब्ध है और मरीजों को दी जा रही है।
सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे शिवद्वार के रामजी तिवारी और नरोखर गांव के रहने वाले रमाकांत ने बताया कि गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों की भी दवाएं नहीं मिल रही है। ऐसे में गंभीर रोगों कीे कितनी दवाएं मिलती होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। चिकित्सकों द्वारा मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह दी जा रही है। तिवारीपुर गांव निवासी प्रमोद और नरोखर निवासी राजेश प्रजापति ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी सामान्य दवाएं दी जा रही है। अगर कोई यहीं से दवाएं मुहैया कराने की डिमांड करता है उसको रेफर कर दिया जाता है।
बर्दिया गांव की निवासिनी शकुंतला एवं बसौली की रहने वाली गुलाबी ने कहा कि उल्टी-दस्त तक की समुचित दवाएं नहीं मिल रही है। जबकि जिले के कोने-कोने से मरीज जिला अस्पताल बेहतर उपचार कराने की आस में पहुंचते हैं। मरीजों ने अपनी समस्याओं की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मरीजों को समुचित दवाएं मुहैया कराने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि सभी रोगों की पर्याप्त दवाएं हैं। बावजूद इसके अगर कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है तो मरीज तत्काल उन्हें सूचित करें, ताकि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा सकें।