फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गंभीर रोगों के उपचार को मिलेगी अपोलो ग्रुप की सुविधा

गंभीर रोगों के उपचार को मिलेगी अपोलो ग्रुप की सुविधा

Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
गंभीर रोगों के उपचार को मिलेगी अपोलो ग्रुप की सुविधा
म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी में अब अपोलो हॉस्पिटल की सेवाएं मिलने लगेगी। अपोलो ग्रुप द्वारा सीएचसी परिसर में एक कमरे में अपनी सेवाओं के लिए विस्तार दिया जा रहा है। स्टाफ की तैनाती के साथ ही यहां गंभीर रोगों के उपचार हो सकेंगे। इससे इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। इस जानकारी के बाद लोगों में खुशी है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन की सराहना की है। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व के कार्यकाल में बड़े निजी चिकित्सकीय ग्रुप से यह मांग की थी कि उनके द्वारा जनहित में भी कुछ ऐसे कार्य किए जाएं जिससे लोगों को इसका फायदा मिल सके। इसी मद्देनजर अपोलो ग्रुप द्वारा एक यूनिट की स्थापना की गई है। यहां अपोलो ग्रुप द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी की तैनाती कर गंभीर रोगों के उपचार के लिए चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल से चिकित्सकीय परामर्श दिलाएगी और उपचार के लिए बेहतर सुझाव देगी। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि यहां तैनात स्टाफ द्वारा वीपीए ईसीजी व वजन आदि की जांच कर रिपोर्ट चेन्नई अपोलो को दी जाएगी। इसके बाद चेन्नई में बैठे चिकित्सकों द्वारा उपचार की सलाह के साथ ही जरूरी मेडिसिन लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को गंभीर रोगों से उपचार के लिए काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed