फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधिग्रहित जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम

अधिग्रहित जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अधिग्रहित जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम
म्योरपुर। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने रविवार को म्योरपुर पहुंचकर हवाई पट्टी के विस्तार की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हो रहे कार्यों की जानकारी के साथ ही अधिग्रहित जमीनों पर से एक सप्ताह में आक्रमण खाली करा लेने के निर्देश दिए। डीएम के समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में तहसील स्तरीय अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप देने को लेकर डीएम ने रविवार को कार्यों की समीक्षा की। हवाई पट्टी के गेस्ट हाउस में समीक्षा करते हुए डीएम ने वन भूमि समेत काश्तकारों से अधिग्रहित भूमि की विस्तार से जानकारी ली। पहली बार म्योरपुर पहुंचे डीएम ने हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर काम तेज करने के संकेत दिए। कहा कि जल्द ही इंजीनियरों की टीम कार्यों को तेज कर देगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिग्रहित जमीनों से ग्रामीणों ने अब तक कब्जा न हटाने को लेकर उन्होंने ऐसे काश्तकारों की जानकारी ली। तहसील कर्मचारियों ने 53 भवनों के मुआवजे मिलने की दशा में उनकी ऊंचाई कम करने की बात बताई। इसके अलावा नौ काश्तकारों द्वारा अधिग्रहित भूमि पर से कब्जा न हटाए जाने की जानकारी दी। इस पर डीएम ने सभी को एक सप्ताह का समय देते हुए कब्जा हटा लेने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने विस्तार को लेकर गिराई गई सामग्री एवं अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम केएस पांडे, वन विभाग के एसडीओ मनमोहन मिश्रा, रेंजर इनामुल, दिनेश, इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह, कानूनगो आरिफ, लेखपाल सुरेंद्र नारायण पाठक, बसंतलाल, सत्यनारायण यादव, आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed