फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पूछताछ के बाद सिरफिरे प्रेमी का किया चालान

पूछताछ के बाद सिरफिरे प्रेमी का किया चालान

Sun, 26 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ के बाद सिरफिरे प्रेमी का किया चालान
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के होटल शुभश्री में असलहे के बल पर अभिनेत्री बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी पंकज यादव का रविवार को चालान कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आरोपी को कचहरी ले गई। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब पुलिस आरोपी के कब्जे से बरामद पिस्टल किसकी है इसका पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

मुंबई समेत अन्य जिलों से भोजपुरी फिल्म के कलाकार दुलारी बिटिया की शूटिंग करने के लिए 18 मई को राबर्ट्सगंज पहुंचे थे। होटल शुभश्री के अलावा अन्य दो और होटलों मेें कलाकार ठहर हुए हैं। शनिवार को जौनपुर से सिरफिरे प्रेमी पंकज यादव ने शुभश्री होटल में एक कमरे में अभिनेत्री को बंधक बना लिया। विरोध करने पर अभिनेत्री को जान से मारने की नियत फायरिंग किया, लेकिन संयोग रहा कि गोली उसको नहीं लगी। इतना ही पंकज ने अभिनेत्री को बचाने गए एसपी सलमान ताज पाटिल पर भी फायरिंग कर दिया था। लेकिन एसपी खुद का बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अभिनेत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। फोर्स के साथ कोतवाल ने आरोनी को कोर्ट में ले जाकर पेश किया। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आरोपी के कब्जे से बरामद पिस्टल उसके नाम से लाइसेंसी नहीं है। कहा कि विवेचक को आरोपी के कब्जे से बरामद पिस्टल किसकी है इसका पता लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। आरोपी होटल में किसके साथ पहुंचा था इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed