{"_id":"5cead1aebdec22074857f949","slug":"15588930248-sonbhadra-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: चोपन ब्लॉक को मिलेगा तहसील का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: चोपन ब्लॉक को मिलेगा तहसील का दर्जा
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक को तहसील का दर्जा मिलेगा। इसके लिए शासन स्तर से कवायद शुरू कर दी गई है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने तीनों तहसील के उपजिलाधिकारियों से कौन-कौन से गांवों को मिलाकर चोपन को तहसील बनाया जाना जनहित में होगा, इसकी रिपोर्ट तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। जिला प्रशासन तहसील बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।
राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 637 ग्राम पंचायतों में 1441 राजस्व गांव शामिल है। सदर और घोरावल तहसील क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को काफी दूरी तय कर तहसील मुख्यालयों पर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों के समय बर्बाद होने के साथ ही सैकड़ों रुपये किराया लगता है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कुछ माह पूर्व सदर विधायक भूपेश चौबे ने शासन को चोपन ब्लॉक को तहसील का दर्जा देने के लिए लिखापढ़ी की थी। उन्होंने नई तहसील बनने से लोगों को होने वाले लाभ के बारे में भी अवगत कराया था। अब लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद चोपन को तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सदर, घोरावल और दुद्धी एसडीएम से उनके क्षेत्र के कौन-कौन से गांवों को शामिल कर चोपन को तहसील बनाया जा सकता है, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि जल्द ही चोपन को तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से तहसील बनाने की अनुमति मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।