फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगर पंचायत को प्रथम स्थान दिलाने में करें सहयोग

नगर पंचायत को प्रथम स्थान दिलाने में करें सहयोग

Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत को प्रथम स्थान दिलाने में करें सहयोग
घोरावल। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 को लेकर नगर पंचायत सभागार में शनिवार देर शाम बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन के डीपीएम नीरज कुमार ने कहा कि शहरी निकायों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शासन प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में घोरावल नगर पंचायत को विंध्याचल मंडल में तीसरा स्थान मिला था। इस बार हमें कोशिश करनी होगी कि कि इस बार घोरावल नगर पंचायत को प्रथम स्थान प्राप्त हो। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि घोरावल नगर के सभी वार्डों, सार्वजनिक स्थानों, तालाबों इत्यादि को हमें पूरी तरह स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इसके लिए हम सब को सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों को अगले महीने यूनिफॉर्म व आईडी कार्ड वितरित किया जाएगा। बैठक में ठोस अवशिष्ट प्रबंधन पर भी विचार किया गया और इसके निवारण के लिए एक बेहतर कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय सिंह समेत नगर पंचायत के सभी कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed