फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अपनी जमानत तक नहीं बचा सके दस उम्मीदवार

अपनी जमानत तक नहीं बचा सके दस उम्मीदवार

Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अपनी जमानत तक नहीं बचा सके दस उम्मीदवार

विज्ञापन

सोनभद्र। लोकसभा के राबर्ट्सगंज संसदीय सीट के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे थे। मतगणना के बाद आए परिणाम में दस प्रत्याशी अपनी उसजमानत तक नहीं बचा सकें। जिला प्रशासन की ओर से जमानत तक न बचा पाने वाले प्रत्याशियों की रिपोर्ठ निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय पालीटेक्रिक कालेज में बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बाद भाजपा समर्थित अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने चार लाख 47 हजार 691 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि पकौड़ी लाल के निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भाईलाल कोल को तीन लाख 93 हजार 304 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। इस तरह पकौड़ी लाल ने 54 हजार 387 मतों से जीत हासिल कर सांसद बने। वहीं माकपा प्रत्याशी अशोक कुमार कन्नौजिया को 17445 मत, जद यू की अनिता कोल 6597, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी अनुज कुमार कन्नौजिया 18333, आईपीएफ के एसआर दारापुरी को 11029, प्रसपा की रूबी प्रसाद को 9120 मत, विद्याप्रकाश कुरील निर्दल 8788 मत, प्रभुदयाल निर्दल को 8357 मत, भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार को 5787 मत और सुभासपा के प्रत्याशी कैलाश नाथ को 4813 मत मिला। इसके अलावा 21188 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर किसी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक विजयी प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल और उनके प्रतिद्वंदी भाईलाल को छोड़ कर अन्य किसी उम्मीदवार ने अपनी जमानत तक नहीं बचा सकें है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed