{"_id":"5ce8335bbdec22072a553e87","slug":"15587214217-sonbhadra-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से अधूरा पड़ा है सिंचाई तालाब का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से अधूरा पड़ा है सिंचाई तालाब का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के बैना ग्राम पंचायत में रामचंद्र सोनी के खेत में सिंचाई तालाब का निर्माण अब तक पूर्ण नहीं हो सका। करीब पांच साल पूर्व 11 लाख 99 हजार की लागत से वर्ष 2014 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अधूरा रह गया। इससे किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने प्रशासन से तालाब का निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।
बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बैना में रामचंद्र सोनी के खेत में अधूरा पड़ा तालाब नहीं बन पाया। इससे आसपास के खेतों में पानी की वजह से खेती नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2014 में पूर्व प्रधान कुंती देवी ने 11 लाख 99 हजार रुपये की लागत से 20 मीटर लंबाई, 20 चौड़ाई तथा पांच मीटर गहराई खोदवा कर कार्य शुरू कराया था। बोल्डर भी वहां गिरा दिया गया था। तालाब का नीचे की ओर दो मीटर पक्का कार्य भी हो चुका था। लेकिन इसके बाद कार्य को अधूरा ही छोड़ दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर ने बताया कि ब्लाक से आदेश होने पर कार्य तत्काल शुरू कर दिया जायेगा। बीडीओ बभनी एसके राय से वार्ता नहीं हो सकी। उधर क्षेत्र के शिवधारी, बचनूराम, बाल गोविंद, महादेव का कहना है कि यदि तालाब की निर्माण हो जाता तो करीब 50 बीघे से अधिक खेत की सिंचाई होती। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलता। ग्रामीणों ने डीएम से तालाब का निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।