{"_id":"5ce83347bdec22074e013933","slug":"15587214018-sonbhadra-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवाद की जीत पर मनाया विजय महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवाद की जीत पर मनाया विजय महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर। बृहस्पतिवार देर शाम लोकसभा चुनाव परिणामों की तसवीर साफ होने के बाद बजंरग दल के नेतृत्व में विजय महोत्सव मनाया गया। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर से निकले जूलूस में जमकर गुलाल उड़े और भाजपा व अद के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद की प्रचंड जीत पर बजरंग दल द्वारा स्थानी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर पर विजय महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग गुलाल उड़ाते हुए कार्यकर्ता मंदिर से पीडब्ल्यूडी चौराहे तक पहुंचे। इसके बाद विजय जुलूस वापस मंदिर प्रांगण पहुंचा जहां मंदिर के प्राधिकृत पुजारी एवं बजरंग दल के जिला संयोजक हेमंत मिश्र ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं अपना दल के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज थे। इस अवसर पर 151 किलो का लड्डू मां ज्वालामुखी को समर्पित करने के बाद वितरण किया गया। विजय महोत्सव में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, अपना दल के जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रहरि, सनी शरण, चांदीराम अग्रवाल, अनिल चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान नंदलाल, मंडल महामंत्री कमलेश गुप्ता, आनंद पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता केसी शर्मा, रॉकी जट्ट एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।