फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भीषण गर्मी से बीमार हो रहे हैं लोग

भीषण गर्मी से बीमार हो रहे हैं लोग

Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बीमार हो रहे हैं लोग

विज्ञापन

सोनभद्र/घोरावल। जिले में भीषण गर्मी के साथ ही विभिन्न तरह के रोग से लोग प्रभावित होने लगे हैं। तापमान में चढ़ाव-उतार का असर सीधे लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। लोग डायरिया, सन स्टोक, चेचक समेत अन्य तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही घोरावल क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप फैलना शुरू हो गया है। वृहस्पतिवार को क्षेत्र के अलग अलग गांवों के आधा दर्जन के डायरिया के मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुए। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से डायरिया के मरीजों के आने का क्रम शुरू हो और बारह बजे तक आधे दर्जन डायरिया के मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। कनेटी निवासी रेखा (14), खड़देऊर निवासी सीता देवी (60), डीबर निवासी इंद्रावती (30), तेंदुआ निवासी बबीता (24), धौराकुंड निवासी शशिकुमार (55), विसुंधरी गांव निवासी बाबू (2) माह डायरिया की चपेट में आने से उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। इन सभी को उनके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक मुन्ना प्रसाद के अनुसार डायरिया पीड़ित आधे दर्जन मरीज वृहस्पतिवार को सीएचसी में भर्ती हुए। सभी मरीजों को दवा दी गई और पानी चढ़ाया गया। हालत ठीक हो जाने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सलखन: सलखन न्याय पंचायत के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में भीषण गर्मी से लोग डायरिया, चेचक आदि से पीड़ित हो रहे हैं। मारकुंडी ग्राम पंचायत के अवई टोला के निवासी रघुनाथ, सुबाष, मुन्ना, केशव आदि ने बताया कि भीषण गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। दर्जन भर घरों में चेचक का प्रकोप फैल गया है। इससे लोग परेशान हाल हैं। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीबी गौतम का कहना है कि कड़ी धूप से बचाव करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें तभी सन स्ट्रोक से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed