फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चला मोदी मैजिक 54336 मतों से जीते पकौड़ी लाल

चला मोदी मैजिक 54336 मतों से जीते पकौड़ी लाल

Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चला मोदी मैजिक 54336 मतों से जीते पकौड़ी लाल

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज लोकसभा सुरक्षित सीट के लिए बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में अपना दल एस, भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने 447914 मत पाकर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के प्रत्याशी भाई लाल कोल को 54336 मत से पराजित किया। भाईलाल को 393578 मत हासिल हुआ। कांग्रेस के प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को 35222 मत मिले। राजकीय पालीटेकिभनक कालेज परिसर में गिनती पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने विजेता पकौड़ी लाल कोल को प्रमाण पत्र दिया। इस जीत पर भाजपा, अद एस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। आतिशबाजी की और मोदी, मोदी के नारे लगाए।

बृहस्पतिवार को राजकीय पालीटेक्रिक कालेज में सुबह आठ बजे से 56 टेबुल पर मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक विधानसभा पर 14-14 टेबुल बने थे और दो-दो टेबल एआरओ के लगे थे। यहां प्रथम चक्र से ही भाजपा, अद एस के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने बढ़त बना रखा था। एक भी चक्र ऐसा नहीं रहा जिसमें सपा, बसपा, रालोद के प्रत्याशी भाईलाल कोल को बढ़त मिली हो। अन्य प्रत्याशियों की हालत तो शुरू से ही पतली रही। खास बात यह रही कि कांग्रेस के प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को पिछले लोकसभा चुनाव 2014 से भी कम मत हासिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा समर्थित अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी पकौड़ीलाल को चार लाख 47 हजार 914 वोट मिले। पकौड़ी लाल के निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भाईलाल कोल को तीन लाख 93 हजार 578 वोट मिले। इस तरह पकौड़ीलाल ने 54 हजार 336 मतों से जीत हासिल किया। मतगणना पूरी होने पर माकपा प्रत्याशी अशोक कुमार कन्नौजिया को 17445 मत, जद यू अनिता कोल 6597, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी अनुज कुमार कन्नौजिया 18333, आईपीएफ के एसआर दारापुरी को 11029, प्रसपा की रूबी प्रसाद को 9120 मत, विद्या प्रकाश कुरील निर्दल 8788 मत, प्रभुदयाल निर्दल को 8357 मत, भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार को 5787 मत और सुभासपा के प्रत्याशी कैलाश नाथ को 4813 मत हासिल हुए। 21118 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

तीन प्रमुख प्रत्याशियों को विधानसभा वार मिले मत:::::
पकौड़ी लाल कोल अद एस (विजेता)
चकिया 85046
घोरावल 107422
राबर्टगंज 88626
ओबरा 72067
दुद्धी 87909
योग 447570
----------------------
भाईलाल कोल सपा (उप विजेता)
चकिया 116147
घोरावल 90954
राबर्टसगंज 69490
ओबरा 48692
दुद्धी 66429
योग 391712
-----------------------------
भगवती प्रसाद चौधरी
चकिया 4851
घोरावल 8395
राबर्टसगंज 7107
ओबरा 8679
दुद्धी 6134
योग 35166
----------------------------
1- माकपा अशोक कुमार कन्नौजिया 17445
2- कांग्रेस भगवती प्रसाद चौधरी 35222
3- सपा भाईलाल कोल 393304
4- जद यू अनिता 6597
5- भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी अनुज कुमार कन्नौजिया 18333
6- पकौड़ी लाल कोल अद एस 447691
7- एस आर दारापुरी आईपीएफ 11029
8- रूबी प्रसाद प्रसपा 9120
9- विद्या प्रकाश कुरील निर्दल 8788
10- प्रभुदयाल निर्दल 8357
11- सुनील कुमार भारती प्रभात पार्टी 5787
12- कैलाश नाथ सुभासपा 4813
नोटा.... 21118
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed