फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पवित्र और बरकत वाला है माह-ए-रमजान

पवित्र और बरकत वाला है माह-ए-रमजान

Tue, 21 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पवित्र और बरकत वाला है माह-ए-रमजान

विज्ञापन
बभनी। रमजान बड़ा ही पवित्र और बरकतों वाला महीना है। इसमें 29 या 30 दिन होते हैं। रमजान महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत वाला, दूसरा अशरा मगफिरत वाला और तीसरा अशरा जहन्नम की आग का है। हर अशरे को 10-10 दिनों में बांटा गया है। पहला अशरा 10 दिन अल्लाह अपने बंदों पर फरमाता है, जो लोग अल्लाह की इस रहमत का शुक्र अदा करते हैं। उनके लिए इस रहमत में इजाफा होता है। बीच का दूसरा अशरा मगफिरत के रहते हैं। इसलिए कि रोजों का कुछ हिस्सा गुजर चुका होता है।

इन दिनों अल्लाह अपने बंदों को माफी देता है। आखिरी का तीसरा अशरा जहन्नम की आग का होता है। हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहीस्सलाम ने फरमाया कि रमजान के रोजे फर्ज किए और तरावीह को सुन्नत किया। तरावीह का इरशाद भी खुद अल्लाह की तरफ से है। मौलवी मोहम्मद शफीक साहब के मुताबिक बहुत से लोगों का ख्याल होता है कि जल्दी से किसी मस्जिद में आठ-दस दिन में कलाम मजीद सुन लें फिर छुट्टी। यह ध्यान रखने की बात है कि तरावीह में दो सुन्नतें अलग-अलग हैं। एक सुन्नत कुरान शरीफ का सुनना और दूसरा तरावीह का पढना। अगर कोई आठ-दस दिन तरावीह पढकर सोचे की पूरा सबाब मिल गया तो ऐसा नही है। कुरान शरीफ तो सुन लिया, लेकिन बचे 20 दिन की तरावीह की सुन्नत छूट गई। लेकिन जिनको रमजान के महीने में सफर करना हो वो आठ-दस दिन की तरावीह पढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed