{"_id":"5ce2e3e4bdec2207571f58e8","slug":"155837340114-sonbhadra-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद जिताने हराने की तेज हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद जिताने हराने की तेज हुई बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कस्बा, चट्टियों तथा गांवों में पार्टी नेताओं तथा समर्थकों की ओर से अपनी-अपनी पार्टी को जिताने-हराने की बहस तेज हो गई है। लोग अपने हिसाब से गुणाभाग कर अपना तर्क पेश कर रहे हैं।
रविवार को मतदाताओं ने प्रत्याशी पकौड़ी कोल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की रूबी प्रसाद, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक कुमार कन्नौजिया, सपा के भाईलाल कोल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, जनता दल (यूनाइटेड) के अनीता कोल, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के अनुज कुमार कन्नौजिया, निर्दल उम्मीदवार प्रभुदयाल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल), एसआर दारापुरी, भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार और विद्या प्रकाश कुरील का किस्मत ईवीएम की बटन दबाकर उनकी किस्मत को कैद कर दिया है। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने उन्हें किस क्षेत्र से कितना मत मिला समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को चट्टी-चौराहों पर पार्टी के नेता, समर्थक एवं निर्दल उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी जिताने के लिए अपने हिसाब से अपना तर्क पेश कर रहे हैं। लेकिन 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि किसे कितना मत मिला और किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।
विज्ञापन