फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.54 crore saplings will be planted today to preserve future capital

Sonebhadra News: भविष्य की पूंजी संजोने के लिए आज रोपे जाएंगे 1.54 करोड़ पौधे

Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
1.54 crore saplings will be planted today to preserve future capital
वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त व जिले के नोडल अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अफसरों संग बैठक की। सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण पूरा करने के निर्देश दिए। पूरे जिले में 1.54 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि इस महाभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें सोनभद्र को 1 करोड़ 54 लाख 18 हजार 618 पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुरूप सभी 26 राजकीय विभाग पौधों के उठान करते हुए नौ जुलाई को उसका रोपण करें। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों व आम लोगों की भी सहभागिता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण महाभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी बढ़चढ़कर सहभागिता निभाएं।
ग्राम वन, बाल वन, शक्ति वन, युवा वन, मित्र वन, ऑक्सी वन, एकलव्य वन, गोपाल वन तैयार करने के लिए निर्धारित स्थलों पर पौधे लगाए जाएं। फल और औषधि पौधों को प्राथमिकता दी जाए।

पौधरोपण की फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करें। यह अभियान ही नहीं बल्कि अपने भविष्य के लिए एक पूंजी भी तैयार कर रहे हैं। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम रमेश चंद्र, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएफओ आशुतोष जायसवाल, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डीआईएओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed