फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.52 lakh people were surveyed for PM housing, last date extended

Sonebhadra News: पीएम आवास के लिए 1.52 लाख लोगों का हुआ सर्वे, अंतिम तिथि बढ़ी

Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.52 lakh people were surveyed for PM housing, last date extended
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों का सर्वे अब 30 अप्रैल तक होगा। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च थी। जिले में अब तक 152178 लाभार्थियों का सर्वे पूर हो चुका है। इसमें 17902 लोगों ने खुद से सर्वे की प्रक्रिया पूरी की है। अंतिम तिथि में वृद्धि से वंचित लाभार्थियों को चयन का एक और मौका मिला है।
विज्ञापन

प्रत्येक परिवार को पक्की छत देने के लिए संचालित पीएम आवास योजना के तहत ऐसे लोगों को ही लाभ मिल रहा था, जिनके नाम वर्ष 2011 की सामाजिक, आर्थिक गणना की सूची में शामिल था। बड़ी संख्या में लोग पात्र होने के बाद इस सूची में नाम न होने के कारण पात्रता से वंचित थे।
विज्ञापन

ऐसे सभी पात्रों के चयन के लिए नियमों में बदलाव करते हुए आवास प्लस के नाम से नए सिरे से सर्वे किया जा रहा है। चयन के लिए सर्वे की अंतिम तिथि 31 मार्च तय थी। विभागीय कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणों को खुद से सर्वे का भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत जिले में अब तक 152178 लोगों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल, नेटवर्क की समस्या सहित अन्य कारणों से सर्वे में दिक्कत आ रही थी, जिससे कई लोग सर्वे में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्हें मौका देते हुए शासन ने अब 30 अप्रैल तक सर्वे की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed