फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब ग्राम प्रधानों को टैंकरों से पेयजलापूर्ति का देना होगा हिसाब 19-05-32

अब ग्राम प्रधानों को टैंकरों से पेयजलापूर्ति का देना होगा हिसाब 19-05-32

Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब ग्राम प्रधानों को टैंकरों से पेयजलापूर्ति का देना होगा हिसाब 19-05-32
सोनभद्र। जिले में तेजी से गिरते भूगर्भ जलस्तर के चलते जंगली एवं पहाड़ी इलाकों के हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। इससे पेयजल संकट उत्पन्न होने लगा है। ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीपीआरओ ने प्रधानों को टैंकर क्रय कर आपूर्ति कराने का निर्देश दिया है। प्रधानों को प्रतिदिन कितने टैंकर आपूर्ति किस वार्ड में हुई पर रिपोर्ट तैयार कर सेक्रेटरी को देनी होगी। तब जाकर भुगतान होगा।
विज्ञापन

राबटर्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र की अधिकांश आबादी पहाड़ी और पठारी इलाकों में बसी हुई है। इस कारण प्रतिवर्ष अप्रैल माह आते-आते पेयजल संकट मुंह बाए खड़ा हो जाता है। इस बार स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब दिखाई दे रही है। स्थिति यह है कि राबटर्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां इलाके के साथ ही चोपन ब्लॉक के रेणुकापार और कोन अंचल, बभनी, दुद्धी, म्योरपुर परिक्षेत्र के साथ ही ऊर्जांचल के भाठ क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए संकट की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। वर्तमान में उरमौरा, लोढ़ी, कमोजी, गोरारी, पुसौली, बढ़ौली, बसुहारी, पोखरिया, चननी, जुगैल, कोटा, रामपुर बरकोनिया, बेलछ, कनछ, चाची, सरईगढ़, माची समेत अन्य गांवों में लगे हैंडपंपों में से अधिकांश ने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज स्थित हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। जबकि कई घरों की बोरिंग भी जवाब दे दी है। पेयजल की किल्लत से निपटने के लिए डीपीआरओ ने जिन गांवों में टैंकर नहीं है, वहां के ग्राम प्रधानों को पंचायत निधि से टैंकरों को खरीद कर पेयजलापूर्ति कराने के लिए निर्देशित कर दिया है। कई प्रधानों ने टैंकरों को क्रय भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रतिदिन किस वार्ड में कितनी बार टैंकर से आपूर्ति की गई है पर रिपोर्ट तैयार कर अपने सेक्रेटरी को देना होगा। सेक्रेटरी के माध्यम से रिपोर्ट बीडीओ के पास जाएगी। इसके बाद भुगतान करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बताया कि अब तक करीब 335 ग्राम सभाओं में नियमानुसार लगभग 400 टैंकरों का क्रय किया जा चुका है। शेष जिन पंचायतों में जरूरत है वहां पर टैंकरों के क्रय करने की प्रक्रिया जारी है।

----------------
इनसेट
पेयजल किल्लत नहीं हुई दूर
सोनभद्र। जिले में पानी का ंसंकट कोई नया मसला नहीं है। वर्षों से यहां तपिश की शुरुआत के साथ ही पेयजल का संकट अभिशाप बन चुका है। इससे निजात के लिए अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हैंडपंपों की स्थापना के साथ ही बढ़ौली-कुसाही समेत कई पेयजल परियोजनाएं भी स्थापित की गई है, लेकिन अधिकांश परियोजनाओं की स्थिति ठीक न होने से अभी भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed