फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतदाता जागरूकता के लिए निकला मशाल जुलूस

मतदाता जागरूकता के लिए निकला मशाल जुलूस

Sun, 31 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए निकला मशाल जुलूस
सिंगरौली (सोनभद्र)। लोकसभा चुनाव में मतों को प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग निर्देश पर जिला प्रशासन कई कार्यक्रम शुरू कर दिया है। शनिवार को इसी क्रम में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने मशाल जुलूस हाथों में लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

सीधी लोकसभा क्षेत्र में शामिल सिंगरौली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतदान वीवीपैट मशीन के माध्यम से होगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में चितरंगी विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी ने चितरंगी विकास खंड की ग्राम पंचायत मटीहनी में आयोजित मशाल जुलूस का नेतृत्व किया। कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी मशाल लेकर गांव की गलियों में घूमे। इसके पूर्व कलेक्टर ने ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को मतदान शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीएम चौधरी ने कहा कि हर मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करे। मतदान पर्ची के साथ मतदाता परिचय पत्र अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य फोटो युक्त परिचय पत्रों में से किसी एक के साथ लाने पर मतदान का अवसर मिलेगा। तेज गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए छाया तथा शीतल जल की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी मतदान के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने भी सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed