फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वादाखिलाफी करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश

वादाखिलाफी करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश

Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
वादाखिलाफी करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश
दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सिविल बार के सभागार में हुई। इसमें दुद्धी को जिला बनाएं जाने को लेकर कई प्रस्ताव पास किए गए। पूर्व में जिला बनाने का वादाखिलाफी करने वाले नेताओं के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के सचिव प्रभु सिंह ने कहा कि जिला बनाएं जाने के प्रति सरकार का रवैया स्पष्ट नहीं रहा है। लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते जिला बनाएं जाने की मांग अभी तक सरकार ने अधर में लंबित बनाएं रखा है। सिविल बार के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि दो दशकों से दुद्धी को जिला बनाएं जाने की मांग उठ रही है। प्रदेश की सरकारें इस मांग के प्रति गंभीर नहीं है। दुद्धी जिला नहीं बनने से दुद्धी तहसील क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य अधूरा है। यहां स्वास्थ्य , शिक्षा, पेयजल, सड़क के अलावा तमाम मूलभूत सुविधाएं आम नागरिकों के लिये अभी भी उपलब्ध नहीं हैं। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष के स्थान पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय लाल मौर्या को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में दिनेश अग्रहरि, अशोक कनौजिया, नंदलाल, रामपाल जौहरी, पंकज गौतम, प्रेम चंद यादव, अमरावती देवी, किरण पनिका, गम्भीरा प्रसाद, रमेश चंद्र कुशवाहा, कैलाश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र चंद्रवंशी, रामशंकर यादव, सन्नो बानो, इदरीश अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed