फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानों ने भरी हूंकार

विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानों ने भरी हूंकार

Tue, 12 Feb 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानों ने भरी हूंकार
सोनभद्र। ग्राम प्रधानों के खिलाफ अभियोजन पंजीकरण करने से पूर्व उपनिदेशक पंचायत से अनुमति लेने का प्रावधान करने समेत अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने प्रदर्शन किया। इसके पूर्व राबट्र्सगंज नगर में स्थित हाइडिल मैदान से प्रधानों ने वाहन जुलूस निकाला। जुलूस सिविल लाइंस, बढ़ौली चौक, उरमौरा, छपका होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। प्रधानों ने एडीएम उमाकांत त्रिपाठी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 1993 में 73वां संविधान संसोधन विधेयक तहत 29 विषय व अधिकार पूर्णरूप से पंचायतों को सौंपते हुए सत्ता विकेंद्रीयकरण का आदेश लागू किया जाय। संपूर्ण भारत में एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू हो। कहा कि ग्राम प्रधान के मानदेय भत्तों में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी की जाय एवं मृत्यु उपरांत आश्रितों को 20 लाख तक की बीमा राशि मिले। ग्राम पंचायतों को आय/जाति/निवास/ प्रमाण पत्र व पट्टे आवांटन की पूर्ण अधिकार दिया जाय। जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव ने कहा कि यूपी सरकार मध्य प्रदेश की सूबे के प्रधानों को खनन पट्टे देने के लिए अधिकार दें। सुरजीत पटेल, बिमलेश पटेल, मुकेश सिंह, सूबेदार प्रसाद ने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों अपेक्षित कार्यवाही की समीक्षावाद समस्या निस्तारण के लिए जिला स्तर पर माह में एक बार डीएम की अध्यक्षता में पंचायत दिवस का आयोजन हो। जगदीश सिंह, लीलावती, राम आशीष मौर्य, फूल सिंह ने कहा कि प्रधानों के खिलाफ झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय। प्रदर्शन में दीपक यादव, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश, नामवर कुशवाहा, जगदीश सिंह, लीलावती, फूल सिंह, इकबाल अहमद, सोमारू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed