{"_id":"5c4f3f64bdec22128b558cf7","slug":"151548697444-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"---औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण संरक्षण का रखें पूरा ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
---औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण संरक्षण का रखें पूरा ख्याल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक नैगमिक दायित्व (सीएसआर) की समीक्षा बैठक ली। निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाईयां अपने उत्पादन एरिया से हटकर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नागरिकों को सहूलियत मुहैया कराएं, तभी सीएसआर की सार्थकता सिद्ध होगी। शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की हिदायत दी।
कहा कि औद्योगिक संस्थान आवंटित कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं। कार्य में रूचि न लेने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। निर्देशित किया कि जिले के शहरी इलाके के स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही अन्य कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाय। पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में प्राप्त दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के मानकों को पूरा किया जाय। सीएसआर मद का व्यय ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, स्मार्ट क्लासेज के पैटर्न पर विद्यालयों को संचालित करने में खर्च किया जाए। सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।