फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   क्वाटर फाइनल में सोनभद्र इलेवन ने मारी बाजी

क्वाटर फाइनल में सोनभद्र इलेवन ने मारी बाजी

Fri, 04 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्वाटर फाइनल में सोनभद्र इलेवन ने मारी बाजी
सोनभद्र। राबट्र्सगंज हाइडिल मैदान में चल रहे सोन कप में बृस्पतिवार को एचपी सिंह एकडेमी एव सोनभद्र इलेवन के मध्य दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। सोनभद्र इलेवन ने यह मैच 13 रनों से जीतकर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह की उपस्थिति में अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों के मध्य टॉस की प्रक्रिया पूरी कराई। टॉस जीतकर एचपी सिंह एकेडमी के कप्तान मनीष सोनकर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनभद्र इलेवन के संतोष व प्रदीप 23 व 15 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट पर आए पंकज ओझा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से मात्र 40 गेंदों पर 95 रनों का नाबाद रन बनाया। त्वरित चौहान व राम सिंह ने भी 28 व 20 रनों का योगदान दिया। सोनभद्र इलेवन की पूरी टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाया। जीत के लिए निर्धारित 196 रनों का पीछा करने उतरी एचपी सिंह एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज संजय व राघव ने बल्लेबाजी करते हुए 22 और 46 रनों का योगदान दिया। रंजीत केसरी ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 46 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन स्लॉग ओवरों में त्वरित चौहान की सधी और कसी गेंदबाजी के आगे एचपी सिंह एकेडमी के बल्लेबाज नतमस्तक हो गए। त्वरित चौहान ने 3 विकेट झटके। एचपी सिंह एककेडमी टीम 20 ओवर में 182 रन पर सिमट गई। पंकज ओझा को उनके हरफनमौला खेल के लिए कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं डॉ. एचपी सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। कमेंटेटर की भूमिका शिव सिंह, अश्वनी राय, स्कोरर शिवम, विकी रहे। संदीप सिंह चंदेल, नवल बाजपेयी आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को दुद्धी और बैढन के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed