फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   करेंट की चपेट में आकर कक्षा सात का छात्र झुलसा

करेंट की चपेट में आकर कक्षा सात का छात्र झुलसा

Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आकर कक्षा सात का छात्र झुलसा
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के मेदनीखांड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप पर हाथ धो रहा एक छात्र करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना हैंडपंप के पास 11 हजार केवी के लाइन के बीच से गुजारे गए विद्युत खंभे के सपोर्ट में करेंट उतरने से घटी। चिकित्सकों के मुताबिक शरीर का एक तरफ का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है। उधर सूचना पर विद्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई और बिजली विभाग को जवाबदेह ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पवित्री मिश्रा ने बताया कि दोपहर भोजन की छुट्टी के दौरान छात्र-छात्राएं रोजाना की भांति विद्यालय परिसर स्थित हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे और बजाल स्वभाव वश पास स्थित विद्युत खंभे के सपोर्ट को पकड़ते हुए निकल रहे थे। अन्य छात्रों की तर्ज पर कक्षा सात के नीरज ने जैसे ही सपोर्ट तार को हिलाया, जर्जर हो चला तार पास स्थित ट्रांसफार्मर को 11 हजार केवी की आपूर्ति देने वाले तार की खूंटी में जा सटा। इसके साथ ही नीरज जलने लगा। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। विद्यालय के ही एक शिक्षक ने डंडे से प्रहार करके किसी तरह उसे सपोर्ट तार से अलग किया। तब तक उसके शरीर का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था। आनन-फानन में सहायक अध्यापक विद्यासागर निजी वाहन से उसे सीएचसी दुद्धी ले गए। वहां हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि विद्यालय परिसर में विद्युत खंभे, ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन नहीं होनी चाहिए। प्रधान सुरेश पाल का कहना था कि गलत तरीके से विद्यालय परिसर में पोल गाड़कर ट्रांसफार्मर लगाया गया और पोल को खड़ा रखने के लिए जो सपोर्ट तार खींचा गया, उसे ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 हजार केवी के लाइन के बीच से गुजारा गया। श्रवण कुमार, पूर्व प्रधान मुन्नालाल गौतम, संजय राम, देव कुमार, तुलसीराम, महेंद्र भुइयां, लक्ष्मण पटेल ने भी कार्रवाई की मांग की। वहीं छात्र के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed