फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संकट मोचन हनुमान से मांगा कष्टों से मुक्ति का वरदान

संकट मोचन हनुमान से मांगा कष्टों से मुक्ति का वरदान

Tue, 06 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
संकट मोचन हनुमान से मांगा कष्टों से मुक्ति का वरदान
सोनभद्र। जिले में हनुमान जयंती का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक कतार लगी रही। भक्तों ने महावीर हनुमान का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति का वरदान मांगा। राबर्ट्सगंज में अवतार उपवन स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, सीएमओ कार्यालय के पास संकटमोचन मंदिर, जिला अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर, उत्तर महाल में संकटमोचन सिद्ध हनुमान मंदिर, नगरपालिका तालाब के पास रामजानकी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अलसुबह से ही भक्तों का रेला बना रहा। संकट मोचन मंदिर के साथ यहां राम, सीता और लक्ष्मण की भी पूजा-अर्चना को भीड़ उमड़ी रही। सभी जगह आकर्षक सजावट और झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। हनुमान और प्रभु श्रीराम का आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं को देर तक बांध रहा। जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह मानस पाठ, सुंदरकांड, हरिकीर्तन के साथ हनुमतस्तुति, भजन का गान होता रहा। तरावां गांव में भी हनुमान जयंती धूम-धाम से मनाई गई। यहां 24 घंटे का अखंड मानस पाठ आयोजित किया गया। उधर, मारकुंडी घाटी स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। दुद्धी स्थित संकट मोचन मंदिर, हाथीनाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, ऊर्जांचल के औड़ी पहाड़ी स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर और यहां स्थापित बजरंगबली की स्वयंभू मूर्ति के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे रहे। कई जगह मेले जैसा माहौल रहा। जयंती के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कर भी श्रद्धा का इजहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed