फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधानों का उत्पीड़न हुआ तो आरपार की होगी लड़ाई

प्रधानों का उत्पीड़न हुआ तो आरपार की होगी लड़ाई

Thu, 20 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों का उत्पीड़न हुआ तो आरपार की होगी लड़ाई
सोनभद्र। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक गुरुवार को राबर्ट्सगंज के बीचपई ग्राम पंचायत में स्थित पटेल धर्मशाला में हुई। इसमें प्रधानों ने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की। निर्णय लिया कि यदि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न हुआ तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 24 सितंबर को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि ग्राम प्रधानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। अब हम सभी प्रधान एक जुट होकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिये तैयार हैं। यदि प्रधानों को फंसाकर उनके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जायेगी तो हम सभी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों के ऊपर कार्रवाई से पूर्व संगठन को अवगत न कराना यह प्रदर्शित करता है कि शासन-प्रशासन ग्राम प्रधानों का हितैषी नही है। उन्होंने मांग किया कि किसी भी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई से पूर्व संगठन को भी अवगत कराया जाय। यदि कही कोई कमी होगी तो उसे सुधार कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 24 सितंबर को लखनऊ इको गार्डन में प्रधानों की विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू होगा। इसमें जिले के प्रधान भी काफी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में विमलेश पटेल, सुरजीत पटेल, नामवर कुशवाहा, रामाशीष, मृत्युंजय, दीपक, सूबेदार, सुरेंद्र, राजाराम, पंजाबी, संजय, रणजीत, अशोक सिंह, फूल सिंह, बच्चा प्रसाद, भोला सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश ने बैठक को संबोधित किया। संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed