फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   टोल प्लाजा पर विधायक के समर्थकों ने किया विवाद

टोल प्लाजा पर विधायक के समर्थकों ने किया विवाद

Mon, 03 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर विधायक के समर्थकों ने किया विवाद
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की रात कुछ लोगों ने वाहन का टोल टैक्स न देने को लेकर विवाद किया। विवाद करने वाले खुद को एक विधायक का करीबी बता रहे थे। मामला गंभीर होने पर टोल पर मौजूद कर्मियों ने बिना टैक्स लिए उन्हें जाने दिया। इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर कमलेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस रिंकू पाठक, नीरज पाठक और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोडफ़ोड़, बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए सीओ विवेकांनद तिवारी ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन मिले नहीं।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे चोपन की तरफ से राबर्ट्र्सगंज की ओर एक चार पहिया वाहन टोल प्लाजा पर पहुंची। टोल प्लाजा के मैनेजर कमलेश शर्मा के मुताबिक वाहन से उतर कर युवकों ने अचानक गार्ड को पीटना शुरू कर दिया। गार्ड भाग कर कर्मचारियों के पास गया। युवक गार्ड का पीछा करते हुए कर्मचारियों के पास पहुंच कर उन्हें भी पीटने लगे। कर्मचारियों को बचाने के लिए गार्ड गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिए। इसके बाद युवक कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देने लगे। कुछ ही देर बाद बाइक से कार सवार लोगों का एक साथी वहां पहुंचा तो वे लोग दोबारा आवेश में आकर उनके आफिस में घुसकर तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। रोकने पर वे लोग गार्ड की बंदूक छीनने पर उतारू हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डॉयल 100 की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। बताया जाता है कि बिना परमिट गिट्टी, बालूू और ओवरलोड वाहनों को पार कराने के लिए कई गिरोह रात भर ेंझुंड में टोल प्लाजा के आसपास खड़े रहते हैं और लोकेशन लेकर इन वाहनों को पार करा देते हैें। कई बार गिरोह के लोग टोल प्लाजा से पर्ची नहीं कटवाना चाहते है, जिससे मारपीट की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में सीओ ने कहा कि नीरज, रिंकू और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed