{"_id":"5b60a4294f1c1b572f8b78a5","slug":"151533060137-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"236 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
236 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दी दवाइयां
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरौली। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) जयंत के तत्वावधान में मंगलवार को झरकटिया ग्राम पंचायत में लगे स्वास्थ्य शिविर में 236 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डा. सरिता सरन और डा. अनुराधा मिश्रा की चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां दी। शिविर में नौ गर्भवती एवं 13 जच्चा महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी जांच की गई। इन महिलाओं को उनके अच्छे पोषण के लिए गुड़, चना, बिस्कुट और सफाई के लिए साबुन दिए गए। गर्भधारण करने वाली महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया।